पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के नागरिक होने पर हमें गर्व महसूस होता है। ये गणतंत्र हमारे देश के लाखों शहीदों की वजह से मिला है। इसके सम्मान में ही हमारा सम्मान है। ये विचार शनिवार 65वें गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर भारती पब्लिक स्कूल के वाईस चेयरमैन कमल संघी ने कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव किशन चौधरी एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन नरेश संघी विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान के साथ माच पास्ट से हुई। इस अवसर पर जानवी, रविका, गुर्लिन, मुस्कान, हिमांशी आदि ने देश भक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत की। इस दौरान विभिन्न छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सज्जन भारद्वाज ने कहा कि यह तिरंगा हमारी शान है अनेक लोगो की कुर्बानी के बाद यह शान से फहरा रहा है। हम शहीदो की कुर्बानी को बेकार नही जाने देगें। अपने वतन की उन्नति के लिए चाहे जो भी करना पड़े हम करेंगे। निदेशक आसिर राज ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है इसे मनाने में हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। कार्यक्रम में इतिहास प्रवक्ता प्रवीण कुमार शर्मा, अमीलाल यादव व देवकी नन्दन ने अपने विचार प्रस्तुत किए तथा सभी बच्चों व अविभावको को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी व स्टाफसदस्य उपस्थित रहे।