पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को अब कैबिनेट बैठक का इंतजार

एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को अब कैबिनेट बैठक का इंतजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
बहुउ्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने कहा है कि 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में यदि उनकी मांगों के संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई तो अपने आंदोलन को तेज कर देंगे। इस भावी आंदोलन की रूपरेखा 26 जनवरी को एसोसिएशन की होने वाली प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा।
पिछले 42 दिनों से स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के आवास के सामने क्रमिक अनशन व धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों को शनिवार संबोधित करते हुए प्रांतीय महासचिव राजकुमार ने कहा कि 30 दिसंबर को विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव से एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की बातचीत हुई थी।
इस वार्ता के दौरान एसोसिएशन को विभाग के उच्चाधिकारियों से आश्वसन मिला था कि जिन मांगों पर सहमति हुई है, उन पर कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी करवाई जाएगी। अब 29 जनवरी को चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक होनी है। यदि इस बैठक में एसोसिएशन की मांगों के संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई तो एसोसिएशन शंातिपूर्वक कर रही अपने आंदोलन को तेज करेगी। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
आज है प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक : एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कैबिनेट बैठक में होने वाले हर प्रकार के निर्णय पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस के साथ ही यदि सरकार की बेरूखी जारी रही तो आंदोलन को तेज करने के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी। क्योंकि एसोसिएशन का क्रमिक अनशन व धरने को 42 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।
अंबाला के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की भूख हडताल : एसोसिएशन के क्रमिक अनशन को शनिवार को अंबाला के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आगे बढ़ाया।
भूख हडताल करने वालों में एसोसिएशन की राज्य प्रचार सचिव पालकौर, प्रीति, सुरेंद्र कौर, निर्मल, बबीता और अंजू बाला शामिल हुई। इस के अनशन शुरू करने से पूर्व शुक्रवार अनशन पर बैठने वाले महेंद्रगढ़ जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियोंकी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान सुमित गिल ने जूस पिलाकर भूख हडताल समाप्त करवाई। जबकि धरने में महेंद्रगढ़ के प्रवीन कोशिक, सुनील, रमेश सोनी, अशोक और अनिल कुमार शामिल हुए। इसके अतिरिक्त सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मास्टर महेंद्र सिंह, सचिव राजपाल यादव, केंद्रीय कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह बोयत, मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ के जिला प्रधान शीतल कुमार आदि भी शामिल हुए।