- Hindi News
- सीएम सौंदर्यीकरण योजना के तहत चार स्कूलों का जिलास्तर पर चयन
सीएम सौंदर्यीकरण योजना के तहत चार स्कूलों का जिलास्तर पर चयन
भास्कर न्यूज - नारनौल
मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले के चार स्कूलों का जिला स्तर पर चयन किया गया है। इस योजना के तहत जिला स्तर चयनित होने वाले स्कूल को एक लाख रुपए व ब्लॉक स्तर पर चयनित होने वाले स्कूल को 50 हजार रुपए की राशि मिलेगी।
प्रोत्साहन पुरस्कार
योजना शुरू
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में सौदर्यकरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की हुई है। इस योजना के तहत पहले खंड स्तर पर तथा बद में जिला स्तर पर चयन किया जाता है। यह चयन जिला प्रशासनिक अधिकारियों की टीम करती है। योजना के तहत खंड स्तर पर चयनित होने वाले स्कूल को 50 हजार तथा जिला स्तर पर चयनित होने वाले स्कूल को विभाग की तरफ से एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
स्कूल मुख्यिाओं दी जानकारी
॥जिले में मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण योजना के तहत जिन स्कूलों का चयन किया गया है, उन सभी स्कूल मुख्यिाओं को जानकारी दे दी गई है। योजना के तहत सभी स्कूलों के खातों में राशि भेज दी जाएगी।
संतोष तंवर, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।