पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3000 मी. दौड़ में सैलेश प्रथम, विजेता सम्मानित

3000 मी. दौड़ में सैलेश प्रथम, विजेता सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नसीबपुर में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार समापन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अनेक विद्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य श्योराज सिंह यादव ने किया।
दूसरे दिन हुई कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की 3000 मीटर रेस में कक्षा बारहवीं के सैलेश प्रथम रहा। कक्षा छह से आठवीं तक विद्यार्थियों के वर्ग में 100 मीटर के लिए लड़कों की हुई दौड़ में प्रिंस व लड़कियों के वर्ग में भारती विजेता रही।
कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों के वर्ग में लड़कों में योगेश सोनी व लड़कियों में वर्षा प्रथम रही। ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के वर्ग में लड़कों में मंजीत व लड़कियों में अनूप सबसे तेज दौड़े। 200 मीटर दौड़ में छठ से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों में लड़कों में सोहनपाल व लड़कियों में सोनू पहले स्थान पर रही। नौवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के वर्ग में लड़कों में रवि व लड़कियों में रविना विजेता रही। 400 मीटर दौड़ में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के वर्ग में लड़कों में देवेंद्र व लड़कियों में भारती प्रथम रही।
600 मीटर दौड़ में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के वर्ग में लड़कों में राकेश व लड़कियों में अंजू विजेता रही। 1500 मीटर दौड़ में कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों के वर्गमें मोहित विजेता रहा। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हुई हाई जम्प की स्पर्धा में लड़कों में प्रियांशू व लड़कियों में ममता प्रथम रही। जबकि नौवीं से दसवीं कक्षा के वर्ग में लड़कों के वर्ग में सचिन व लड़कियों में अभिलाष विजेता रही। लोंग जम्प की स्पर्धा में छह से आठवीं कक्षा के वर्ग में लड़कों को रोहित व लड़कियों में ममता विजेता रही।
नौवीं व दसवीं कक्षा के वर्ग में लड़कों में सचिन राव व लड़कियों में वर्षा विजेता रही। इन सभी विजेताओं का विद्यालय के संरक्षक बीएल शर्मा ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान कांतिलाल सैनी, विद्यालय प्रबंधक विशाल सैनी, चिकित्सक निहाल सैनी उपस्थित थे।



विद्या निकेतन स्कूल के चार खिलाड़ी चयनित

महेंद्रगढ़ - विद्या निकेतन स्कूल सीगड़ा के छात्र सोनू, सचिन, हिमांशु, कमल ने अपने अथक प्रयास से अपना स्पैट के अंतिम चरण में प्रवेश करके क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है। उनके इस प्रयास व मेहनत ने विद्यालय को एक नई दिशा दी है। विद्यालय के सीईओ नरेन्द्र यादव व प्राचार्य हुकम सिंह ने उन सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि जो व्यक्ति अपने अथक प्रयास व सच्ची लग्न से जो कार्य करता है वो एक दिन अवश्य सफलता प्राप्त करता है।