मंदिर में शिव परिवार की स्थापना
नारनौल - हनुमान मन्दिर कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को काठमंडी मोड पोस्ट ऑफिस के पास मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। प्रात: 8 बजे शिव परिवार, दुर्गा जी व भैरू बाबा की मूर्तियों की शोभा यात्रा बैंडबाजे व ढोलनगारे तथा सुंदर-2 झांकियो के साथ शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा अग्रवाल सभा से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए स्थापना स्थल पर पहुंची। प्रात: 9 बजे पंडित मनोज रेखा शास्त्री की अगुवाई में हवन किया गया। इसमें 21 जोड़ो से विधिवत पूजा अर्चना करवा, सैकड़ो कि संख्या में महिओं व गणमान्य लोगों ने हवन में आहुति अर्पित कराई तथा मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।