पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता मसानी मैदान में इनामी दंगल 28 को

माता मसानी मैदान में इनामी दंगल 28 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
इनेलो की युवा कार्यकर्ता 28 जनवरी को मोहल्ला ढिंढासर स्थित माता मसानी के मैदान में कुश्ती दंगल आयोजित करेंगे। इसमें 100 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक इनामी कुश्ती प्रतियोगिता होगी। जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के नामी पहलवान आएंगे।
यह जानकारी देते हुए इनेलो विधायक राव बहादुर सिंह ने बताया कि इनेलो पार्टी ने हमेशा से ही खेलों व खिलाडिय़ों को बढ़ावा दिया है। इसलिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवा पहलवानों के सहयोग से २८ जनवरी को नई सराय ढिंढ़ासर स्थित माता मसानी मैदान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली सहित आसपास के कई क्षेत्रों से पहलवान भाग लेंगे। यह कुश्ती दंगल प्रतियोगिता 100 रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक की होगी।
इस प्रतियोगिता में युवा इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला मुख्य अतिथि होंगे, जो विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजक सुरेंद्र ग्रेवाल बापड़ोली, सिकंदर गहली, जिला पार्षद राजकुमार खातोद, मनोज जांगड़ा, संजय यादव, दीपक यादव, राकेश यादव, नितिश त्रिपाठी, गौरी शंकर सैनी, धीरज यादव व सन्नी कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।



इनेलो नेता दिग्विजयसिंह विजेताओं को करेंगे सम्मानित