इनेलो और इनसो का जिलास्तरीय सम्मेलन आज
महेंद्रगढ़ - नारनौल स्थित 28 जनवरी को सुबह 10 बजे युवा इनेलो व इनसो का एक विशाल जिलास्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। पार्टी प्रवक्ता कैलाश पालड़ी ने बताया कि युवा व इनसो के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के लिए युवा शाखा के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुराहवटा, इनसो के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, जिला प्रधान महासचिव अमन पालड़ी, युवा हलका विनोद आदि गांव-गांव व कॉलेजों में जाकर युवा व छात्रों से जनसंपर्क चलाकर उन्हें सम्मेलन में पहुंचने का न्यौता दे रहे है। इस मौके पर मनोज, राजबीर, नरेश आकोदा, प्रवीण यादव देव राजपूत व दमन पालड़ी उपस्थित थे।