- Hindi News
- नई कॉलोनी से टेलीफोन एक्सचेंज तक सड़क निर्माण की मांग
नई कॉलोनी से टेलीफोन एक्सचेंज तक सड़क निर्माण की मांग
भास्कर न्यूज - नारनौल
जमालपुर नई कॉलोनीसे तेलियान जोहड़ के
साथ से टेलीफोन एक्सचेंज
को जाने वाला रास्ता कच्चा है। इससे जमालपुर व नई कॉलोनी में रहने वाले लोंगों को महावीर चौक व शहर में जाने के लिए भारी
परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद के अधिकारियों से इस मार्ग पर हो रहे अवैध
अतिक्रमणों को हटा कर इस रस्ते पर सड़क निर्माण करने की मांग की है।
गौरतलब है कि तेलियान जोहड के साथ से बना कच्चा रस्ता जमालपुर की नई बस्ती को जोड़ता है। इस रस्ते के साथ ही जमालपुर मोहल्ले
का दूषित पानी नाले से होते हुए तेलियान
जोहड़ में गिर रहा है। इसके साथ ही इस नई बस्ती में बनाया गया सीवरेज भी चॉक पड़ा है। जिससे दूषित नाले व सीवरेज का पानी भी खुले में इस रास्ते पर बहता है।
नई कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि इस रास्ते के साथ पक्का नाला बना कर यदि सड़क का निर्माण करवाया दिया जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से इस कच्चे रास्ते की पैमाइश करवाकर अतिक्रमणों को हटवा पक्का बनवाने की
मांग की।