- Hindi News
- कारोली में प्रशासन का रात्रि ठहराव 30 को
कारोली में प्रशासन का रात्रि ठहराव 30 को
नारनौल - जिला प्रशासन की ओर से हर माह लगने वाले रात्रिकालीन जन परिवेदना शिविर की कड़ी में इस बार का शिविर जिले के गांव कारोली में उपायुक्त दुष्मंत कुमार बेहेरा की अध्यक्षता में 30 जनवरी को लगाया जाएगा। शिविर से पहले कई विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र, पेंशन व लाइसेंस आदि बनाने का काम दिनभर जारी रहेगा। कारोली में सायं 3 बजे लगने वाले इस शिविर में उपायुक्त के सामने गांव मारोली, धानोता, दंचौली, रामबास व हसनपुर के ग्रामीण अपनी शिकायतें रखेंगे जिन्हें मौके पर ही मौजूद अधिकारी उनका समाधान करेंगे। इस जन परिवेदना शिविर से पहले विभिन्न विभाग कैंप लगाकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, अनुसूचित, पिछड़ी व अन्य जाति प्रमाण, मैरिज प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार की पेंशन व जमीन से संबंधित कागजात बनाने का काम किया जाएगा। इसी दौरान डाक्टरों की टीम द्वारा हैल्थ चैकअप का कार्य किया जाएगा।