गोद में खेलकूद प्रतियोगिता आठ से
नारनौल - श्री कृष्ण खेल क्लब की ओर से 8 व 9 फरवरी को गोद में खेल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में वालीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, सौ व दो सौ मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंकना, बुजुर्गों की दौड़, महिलाओं की सौ व दो सौ मीटर की दौड़ व गोला फेंक आदि खेल शामिल है। क्लब के प्रवक्ता काशीराम यादव ने बताया कि एथलेटिक्स खेल 9 फरवरी को सुबह 9 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वालीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 9100 रुपए व द्वितीय विजेता का 7100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को एक हजार रुपए व द्वितीय विजेता को सात सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम 8 फरवरी को प्रात: 9 से 10 बजे तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्लब सचिव को प्रवेश शुल्क जमा करवा सकती है।