बसपा का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
नारनौल - बहुजन समाज पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार यादव धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी ने की।
इस अवसर पर सैनी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश व प्रदेश में धीरे-धीरे अपना ग्राफ बढ़ा रही है। प्रदेश के लोग अब बसपा में अपना भविष्य देखने लगे है। इस मौके पर सुंदरलाल जोरासिया, प्रभुदयाल पंच, मनीराम, लच्छीराम, मनोज कुमार, मनोज लहरोधिया, डा. राकेश निंबी, मुकेश, शिवचंद सैनी, अमर सिंह निम्भोरिया, योगेश कुमार, सुरेंद्र गोठवाल, बलबीर सैनी, गोबिंद राम सैनी, रामजीवन माहर सिंह आर्य व बिरजू यादव मौजूद थे।