- Hindi News
- 37 किलो भार वर्ग में प्रवीण को स्वर्णजिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता
37 किलो भार वर्ग में प्रवीण को स्वर्णजिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता
37 किलो भार वर्ग में प्रवीण को स्वर्ण
नारनौल : जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में डीसीए मार्शल आर्ट के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न भार वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में 37 किलो भार वर्ग में बडग़ांव निवासी प्रवीण कुमार, 50 किलो भार वर्ग में कोजिंदा निवासी विनय कुमार व 55 किलो भार वर्ग में गांव निवाजनगर निवासी योगेश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि 55 किलो भार वर्ग में सिहार के रोक्सी, 40 किलो भार वर्ग में कोजिंदा निवासी नवीन, 32 किलो भार वर्ग में आजम नगर के सचिन, 35 किलो भार वर्ग में अनिल कुमार, 37 किलो भार वर्ग में विकास व 45 किलो भार वर्ग में कृष्ण ने रजत पदक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त ब्रिज मोहन, कुलदीप, सोनू ने अपने अपने भाग वर्ग में कांस्य पदक जीता। इन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच दीपचंद चौधरी, शिव चरण चौहान, विकास कुमार, बलवंत सिंह व नीलम देवी मौजूद थे।