पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवर लाइन व समुचित पेयजल सप्लाई की मांग, स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र सिंह को ज्ञापन

सीवर लाइन व समुचित पेयजल सप्लाई की मांग, स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र सिंह को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल - इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंप कॉलोनी में सीवर लाइन, पेयजल व सफाई की समुचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।
कॉलोनी के युवा देवेंद्र, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, कमल, संतोष, धनसिंह, नरेश, सुमित व सुरेश कुमार सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर कॉलोनी में सीवर लाइन, पेयजल व सफाई की समुचित व्यवस्था की मांग की है। कॉलोनी वासियों की तरफ से मंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलोनी में रहने वाले लोग 35 सालों से सीवर लाइन व समुचित पेयजल सप्लाई की मांग कर रहे हैं। सीवर की व्यवस्था ना होने के कारण लोग खासकर महिलाएं व बच्चे खुले में शौच जाने पर मजबूर हो रहे हैं। पेयजल के लिए दूर-दूर जाना पड़ रहा है। मोहल्ले में गंदगी का आलम बना हुआ है। सफाई व्यवस्था के लिए कई बाद नगर परिषद को भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या ज्यौं की त्यौ बनी हुई है।