पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैबिनेट मंजूरी नहीं मिली तो क्रमिक अनशन की जगह आमरण अनशन

कैबिनेट मंजूरी नहीं मिली तो क्रमिक अनशन की जगह आमरण अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने फैसला लिया कि यदि 29 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में उनकी लंबित मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ तो स्वास्थ्य मंत्री के आवास के सामने चल रहे उनका क्रमिक अनशन व धरना आमरण अनशन में बदला जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारी अपना कामकाज छोड़कर सड़कों पर उतरेंगे।
यह निर्णय एसोसिएशन की प्रांतीय पदाधिकारियों की 26 जनवरी को देर शाम हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन की प्रांतीय प्रधान लाजवंती बेवाल ने की। प्रधान ने बताया कि 29 जनवरी को मंत्री मंडल की प्रस्तावित बैठक से एसोसिएशन को भारी उम्मीद है। यदि इस बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारियों की उम्मीद टूटी तो एसोसिएशन अपने आंदोलन को तेज करेगी। उन्हेांने बताया कि बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की गई है कि कैबिनेट की बैठक में एसोसिएशन व सरकार के मध्य हुए सभी समझौतों और मांगों को लागू करने में अनावश्यक देरी और वादाखिलाफी की तो 3 फरवरी से 14 फरवरी तक राज्यव्यापी जिला वाइज धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के बाद सभी जिलों से संबंधित मंत्रियों, विधायकों तथा संदीय सचिवों को ज्ञापन सौंपे जाएगी। इसके अतिरिक्त 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के रोहतक स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा समय में एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्यमंत्री राव नरेंद्र सिंह के आवास के सामने चल रहे क्रमिक अनशन को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बदला जाएगा। बैठक में राज्य के महासचिव राजकुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सुमित गिल, उपप्रधान राजबाला, संगठन सचिव प्रवीन कौशिक, प्रेस सचिव शक्ति सिंह, नफेसिंह, नूरमोहम्मद हिसार, अशोक सोनीपत, विरेंद्र दलाल, विरेंद्र यादव, बिमलेश यादव, सत्यवंती, सुनील शर्मा हिसार व सतीश कुमार पालकौर मौजूद थे।



केंद्रीय कार्यकारिणी बैठी भूख हडताल पर

एसोसिएशन की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री के आवास के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन व धरना सोमवार को 44वें दिन में प्रवेश कर गया। सोमवार को एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारणी सदस्यों ने क्रमिक अनशन को आगे बढ़ाया। इनमें राज्य प्रधान लाजवंती बेवाल, उपप्रधान राजबाला, विशेष आमंत्रित सदस्य सतवंती, प्रदीप आर्य, कुलदीप खासा सोनीपत शामिल हुए। इसके अतिरिक्त धरने में प्रदेश भर से आए अनेक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।