पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुनानकपुरा में सजा श्याम बाबा का दरबार

गुरुनानकपुरा में सजा श्याम बाबा का दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
ग्वालिया सेवक संघ के तत्वावधान में मोहल्ला गुरुनानकपुरा में श्याम खाटूवाले का कीर्तन किया गया। रंगबिरंगी रोशनी व विभिन्न प्रकार के फूलों से श्याम का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान मुकेश अग्रवाल ने की।
रात 9 बजे पंडित महेश शास्त्री ने मुख्य यजमान सुलोचना धर्मपच्ी रामानन्द, विवेक, रुबीना अग्रवाल सहित परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना करवाकर श्याम की ज्योत प्रज्ज्वलित की। पवन अरोड़ा ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बेबी लक्की ने देता हरदम तु हारे का साथ, नरेन्द्र अग्रवाल ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, जुगेन्द्र कुमार ने मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही, मितेश गर्ग ने मेरे गिरधर तू ही सहारा है,
विरेन्द्र ने लखन मेरा घायल है हनुमत जल्दी करो, केदार गर्ग ने कन्हैया ले चल परली पार, नरेन्द्र गर्ग ने देखा है अजब नजारा खाटु के मेरे श्याम, रोहतास अग्रवाल ने हे नाथ पकड़लो हाथ मेरा, राजु टिम्ब्र ने राम कहने पर तर जाएगा भव से पार उतर जाएगा, मुकेश अग्रवाल ने ऐसी मस्ती कहां मिलेगी श्याम नाम रस पी ले आदि भजन सुना कर कार्यक्रम में समा बांधा। इनके अलावा रमेश चन्द पिपलानी, चेतन जिंदल, अंकित बंसल, सुभाष अग्रवाल, अशोक नंदा अजय बिटानिया, राजा बंसल, अनुज, मदन लाल सोनी आदि ने श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान किया। देर रात आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम
संपन्न हुआ।