पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
सरकारी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने वेतन विसंगतियां दूर की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। तीन दिवसीय पहले चरण की सोमवार से शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया और सरकार को उनकी मांगों का स्मरण कराया।
16 को करेंगे सीएम आवास का घेराव
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन नारनौल जोन के जोनल सचिव देवेंद्र यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सोमवार से बुधवार तक काली पट्टी बांधकर गांधीवादी तरीके से सरकार का ध्यान मांगों की तरफ दिलाएंगे। अगर सरकार ने हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो 11 से 15 फरवरी तक सभी कनिष्ठ अभियंता कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। उस पर सरकार की नींद नहीं टूटी तो 16 फरवरी को मुख्यमंत्री का निवास पर घेराव करेंगे। अगर फिर भी सरकार अपने अडिय़ल रुख पर कायम रही तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। सिंचाई विभाग के जेई राजेश वर्मा व राहुल यादव ने बताया कि आंदोलन का यह निर्णय 19 जनवरी को हुई वर्किंग कमेटी की बैठक में लिया गया था। इस बारे में सरकार को भी अवगत करा दिया था। लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर सोमवार से काले पट्टी बांधकर सरकार को फिर से चेताने का प्रयास कर रहे हैं।



> वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर शुरू किया आंदोलन

> मांगें नहीं मानने पर 11 से 15 फरवरी तक कलम छोड़ हड़ताल

आंदोलन में इन विभागों के इंजीनियर्स शामिल

आंदोलन में जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग भवन एवं मार्ग शाखा, सिंचाई विभाग, पंचायती राज, नगर योजनाकर विभाग, हुडा, हाउसिंग बोर्ड, स्थानीय शहरी निकाय, मत्स्य पालन विभाग, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन और स्वायत्तशासी संगठनों के डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल हैं।

ये हैं मुख्य मांगें

> ग्रेड पे 3600 रुपए से बढ़ाकर 4800 रुपए दिया जाए।

> 5 साल की सर्विस के बाद गजटिड स्टेट्स के साथ 5400 ग्रेड पे दिया जाए

> 11 साल की सर्विस के बाद ग्रेड पे 6600 और 17 साल की सर्विस के बाद 7600 ग्रेड पे दिया जाए।

> डिग्रीधारक इंजीनियर्स को दो अतिरिक्त वेतनवृद्धि दी जाएं।