पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 मिनट बाद ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह

50 मिनट बाद ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल - गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि बन कर आए प्रदेश के बिजली मंत्री कप्तान अजय सिंह 50 मिनट बाद ही लौट गए। उनके समारोह से लौटना उपस्थित जनसमूह के बीच चर्चा का विषय बना रहा। जब बिजली मंत्री से कार्यक्रम के बीच से चले जाने पर पूछा गया तो उनके पीए महाबीर प्रसाद ने बताया कि मंत्री जी का स्वास्थ्य दो-तीन दिन से खराब है इसलिए वे कार्यक्रम से चले आए। समारोह में अपनी प्रस्तुति देने वाले बच्चे काफी देर तक उनके लौट कर आने का इंतजार करते रहे, पर मुख्यातिथि वापस कार्यक्रम स्थल पर आने की बजाए रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज स्थित बजरंग बली की पूजा अर्चना करके रेवाड़ी लौट गए। ऐसा पहली बार हुआ, जब राष्ट्रीय पर्व के लिए आए किसी मुख्यअतिथि को लोगों ने कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही समारोह छोड़ जाते देखा। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार मुख्य अतिथि बन कर आए बिजली मंत्री कप्तान अजय सिंह 9 बजकर 58 मिनट पर समारोह स्थल पहुंचे। आते ही उन्होंने ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने 10 मिनट का अपना भाषण लिखित भाषण पढ़ा। उसके बाद परेड व पीटी शो हुआ। इस बीच कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को मुख्यातिथि ने जल्दी-जल्दी सम्मानित किया और उसके बाद अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए वहां से चल दिए। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कुछ समय बीताने के बाद कैप्टन यादव रघुनाथपुरा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंग बली की पूजा की और 11 बजकर 25 मिनट पर रेवाड़ी के लिए रवाना हो गए। उसके बाद कार्यक्रम उपायुक्त की उपस्थिति में संपन्न हुए।



दिनभर चर्चा में रहा कैप्टन का समारोह से चला जाना

जल्दबाजी में दिया सम्मान

संबोधन में सैनिकों की सुविधाओं का बखान

नारनौल - कैप्टन अजय यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भाषण देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों, सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों की नि:स्वार्थ सेवाओं का सम्मान करते हुए, उनको व उनके आश्रितों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया गया है। गैलेंटरी अवार्ड के विजेताओं की एकमुश्त राशि में भी अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रदेश के पांच शहरों पंचकूला, फरीदाबाद, सोनीपत, गुडग़ांव तथा बहादुरगढ़ में 8250 करोड़ रुपये की लागत से 50,000 फ्लैट बनाने का निर्णय लिया है। सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों को एक मकान के लिए हाउस टैक्स में भी छूट दी है।