पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन में 35 ट्रकों को पकड़ा

तीन दिन में 35 ट्रकों को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
शहर की भीतरी सड़कों से दिन में तीन हजार से अधिक ओवर लोड वाहनों को रोकने के लिए जब डीसी के आदेश भी काम नहीं आए, तो आखिरकार आईजी फ्लाइंग को इन पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय
होना पड़ा।
इस फ्लाइंग स्कवायर्ड ने तीन दिन की विशेष कार्रवाई के दौरा 35 से अधिक ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा कर उनसे जुर्माना वसूला और चालान काटे। ऐसे पकड़े गए ट्रकों को पुलिस लाइन में ले जाकर इंपाउंड किया जा रहा है।
डीसी ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर लगाई रोक
गौरतलब है कि उपायुक्त ने सात दिसंबर को आदेश जारी करके शहर में भारी वाहनों विशेषकर पत्थर क्रेशर भरे ओवर लोड डंपरों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। कुछ दिन तो ऐसा दिखाई दिया।
उसके बाद एकाएक ओम, बाबा, शिवा, स्वास्तिक और प्रसाद जैसे विशेष स्टीकर लगे ये डंपर दिन में शहर की सड़कों पर दनदनाते हुए घूमते दिखाई दिए। जबकि डीसी के आदेश के मुताबिक सुबह साढे सात बजे से शाम साढे सात बजे तक इनका शहर की सीमाओं में प्रवेश वर्जित है।
दैनिक भास्कर ने 15 जनवरी के अंक में इन विशेष स्टीकर लगे वाहनों को मिली छूट का समाचार प्रकाशित किया। इसमें पुलिस महकमे के कर्मचारी भी ऐसे स्टीकर लगे वाहनों को रोकने में नाकामयाब रहे। इस समाचार के प्रकाशन
के बाद भी जब कोई कार्रवाई
नहीं हुई तो 25 जनवरी से आईजी की विशेष फ्लाइंग नारनौल आ कर इन पर रोक लगाने के लिए
सक्रिय हुई।



दो से पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला

रेवाड़ी स्थित दक्षिण रेंज के आईजी के इस विशेष फ्लाइंग स्कवायर्ड में शामिल सब इंस्पेक्टर वीणा राणा की अगुवाई में तीन दिन में ऐसे 35 ओवरलोड को ट्रकों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे ट्रकों से दो से पांच हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। 10 से अधिक ट्रकों को सोमवार महावीर चौक से पकड कर पुलिस लाइन ले जाया गया। एसआई वीना राणा ने बताया कि उनकी विशेष फ्लाइंग स्कवायर्ड कहीं भी रेंज में जाकर अपनी कार्रवाई कर सकती है। नारनौल में ओवर लोड ट्रकों के चलाने के मामले ज्यादा सामने आ रहे थे। इसलिए वे यहां कार्रवाई करने आई हैं।