- Hindi News
- सुभाषचंद यादव बने शास्त्री नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान
सुभाषचंद यादव बने शास्त्री नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान
भास्कर न्यूज - नारनौल
शास्त्री नगर वेलफेयर एसोसिएशन का सोमवार चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सुभाषचंद यादव मांदीवाले को प्रधान चुना गया। जबकि
अशोक कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपप्रधान, किशनलाल लुहानीवाल व प्रवीण कुमार हाला को उपप्रधान, सुरेशचंद्र शर्मा को सचिव, नौबतराम को सह सचिव, लालचंद चुग को कोषाध्यक्ष, परविंद्र यादव एडवोकेट का
कानूनी सलाहकार, बनवारीलाल प्रेस, मनीष आर्य को संगठनकर्ता, सरोज देवी को महिला प्रधान व संतरा सोनी को महिला उपप्रधान की जिम्मेवारी दी गई। इस चुनाव के साथ ही कॉलोनी की समस्याओं जैसे सीवरेज, पानी, सफाई, लाईट व नालियों के बारे में विचार विमर्श किया गया।