पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लहरोदा पावर हाउस से जुडे फीडरों में आज रहेगी बिजली गुल

लहरोदा पावर हाउस से जुडे फीडरों में आज रहेगी बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरोदा पावर हाउस से जुड़े फीडरों में आज रहेगी बिजली गुल
नारनौल - लहरोदा स्थित 33 केवी बिजली घर में लगे 5 एमवीए की क्षमता बढ़ा कर 10 एमवीए की जाएगी। इसके चलते इस पावर से जुडे विभिन्न फीडरों में 28 जनवरी को विद्युत सप्लाई नहीं होगी। दक्षिणी हरियाणा वितरण निगम के एक्सईएन रंजन राव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सब अर्बन सब डिविजन के तहत लहरोदा में स्थित 33 केवी बिजली घर में लगे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसके चलते 28जनवरी को इस बिजली घर से जुडे धरसूं डीएस, गुलावला डीएस, बडकोदा डीएस, न्यू निवाजनगर एपी व हुडिना एपी फीडरों की बिजली आंशिक रूप से दो तीन दिन तक बाधित रहेगी।