पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज

तीन के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
महेंद्रगढ़ - पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला की शिकायत के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों पर दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति पुत्री रामफल निवासी बसई ने न्यायालय में एक इस्तगासा दायर कर न्यायाधीश को बताया कि उसका विवाह नवम्बर 2009 में कोर्ट का पुरा जिला फरिदकोट निवासी भूषण कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसके पति भूषण कुमार, सास निलम देवी व ससुर लक्ष्मण उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। गत दो मई को उसका पति उसे मारपीट कर जबरदस्ती उसके पिता के घर छोड़ गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला की शिकायत के आधार पर दहेज प्रताडऩा सहित विभिन्न धाराओं में उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।