पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर

ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ - पुलिस ने गांव केमला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तेज गति से चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव केमला निवासी सुरेन्द्र कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी टाटा ऐसीई में सवार होकर 25 जनवरी को केमला से शहर महेंद्रगढ़ आ रहा था कि उसकी गाड़ी के आगे हरिओम बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ की तरफ आ रहा था कि गांव सिगड़ी में सीपीएस के फार्म हाऊस के पास सामने से एक ट्रक चालक तेज गति, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया और हरिओम की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार हरिओम व उसका पिता राजेन्द्र घायल हो गए।