पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएल स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान

सीएल स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल - सीएल पब्लिक स्कूल में बुधवार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य रविंद्र सैनी ने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पांच विद्यार्थी तेजस, दिव्या, विनिता, समीक्षा व रितु सैनी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। खेल छात्रवृति के लिए स्पैट में सात विद्यार्थियों ने दूसरे चरण में अपना स्थान बनाया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता के विजेता टीम में शामिल आशीष गुप्ता को सम्मानित किया गया।