पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
भास्कर न्यूज - नारनौल
तृतीय जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले श्री राम शिक्षा निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल बास किरारोद के खिलाड़ी विकास कुमार पुत्र अनिल कुमार को स्कूल में सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन भरपूर सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार, कुलदीप सिंह डाडईयां, सुनील कुमार, हुकम सिंह, जिले सिंह व कोच दीपचंद ने छात्र को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।