- Hindi News
- मैथमेटिक्स ओलंपियाड में चयनित किए सम्मानित
मैथमेटिक्स ओलंपियाड में चयनित किए सम्मानित
भास्कर न्यूज - नारनौल
देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्पैट के अंतिम चरण तथा मैथमेटिक्स ओलंपियाड के लिए चयनित विद्यार्थियों को स्कूल के चेयरमैन सुनील कुमार ने सम्मानित किया। प्राचार्य बलवान सिंह ने बताया कि स्पैट के दूसरे चरण में स्कूल के 16 छात्रों ने क्वालिफाई किया है।
सोसायटी ऑफ साइंस एजुकेशन दिल्ली द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ मैथमेटिक्स में 49 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 47 ने प्रथम ग्रेड में क्वालीफाई किया है। ये सभी छात्र 16 फरवरी को होने वाली दूसरे दौर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। सफल बच्चों को खेल प्रशिक्षक मुकेश, शर्मिला यादव, शीला, ममता यादव, परमवीर, प्रदीप, सुरेंद्र, शिवम व नवीन ने बधाई दी।