रविदास मंदिर में हुआ हवन
भास्कर न्यूज - नारनौल
रविदास मंदिर कमेटी के तत्वावधान में नई सराय स्थित रविदास मंदिर में प्रात: 9 बजे महंत बालक दास की अगुवाई में हवन किया गया। पंडित संतोष शास्त्री द्वारा शिवराम दास की याद में 11 जोड़ों सहित सुमित्रा धर्मपत्नी रामचन्द्र ग्रोवर, तेजस, बाबूलाल, कौशल्या देवी, मनकोरी देवी, धनपती, पतासी देवी, आरके ठहरवाल, शिवचरण चौहान, भगवान दास सोनी, मदन लाल सोनी ने आहुति डलवाई।
रतन लाल ने गणेश वंदना कर जागरण का शुभारंभ किया। हनुमान प्रसाद, बाबूलाल, शीतल दास, रामकिशन, मोहरली, गुड्डो देवी ने भजन सुनाकर समा बांधा। इनके अलावा मनोहर लाल, मनकोरी, फूलसिंह प्रधान, सुबेदार रूपचन्द, कौशल्या देवी, बीना देवी, पंडित शिवदयाल, डॉ. कृष्ण शर्मा आदि ने भी बाबा का गुणगान किया।
मोहल्ला गुरुनानकपुरा में श्याम जागरण
नारनौल। श्री श्याम वंदना मंडल की ओर से मोहल्ला गुरुनानकपुरा में श्याम बाबा का गुणगान किया गया। अध्यक्षता ओमप्रकाश गर्ग ने की। मुख्य यजमान मुन्नीदेवी धर्मपत्नी ओमप्रकाश गर्ग और सुपुत्र विजय कुमार गर्ग ढाणी बाठोठा वाले से पंडित लोकेश शर्मा ने पूजा अर्चना करवाकर श्याम जी की ज्योत प्रज्ज्वलित कराई। बेबी लक्की, काकू अग्रवाल व योगेश पटीकरा ने भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया।