पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलिंपिक क्लब बेचने का अभी निर्णय नहीं: डीसी

ओलिंपिक क्लब बेचने का अभी निर्णय नहीं: डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल । जिला ओलंपिक एसोसिएशन नारनौल की जमीन व जायदाद के बेचने बारे में एसोसिएशन द्वारा अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बारे में फैलाई जा रही खबरें भ्रामक हैं। उपायुक्त दुष्मंत कुमार बेहेरा ने बताया कि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के बारे में कुछ सूचनाएं मिल रहीं हैं, जिनसे भ्रामक स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया यदि भविष्य में कोई निर्णय लिया जाता है तो वह जिला ओलंपिक एसोसिएशन नारनौल की आम सभा में सर्व सम्मति व सरकार की पूर्व अनुमति के बाद ही लिया जाएगा।