पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीव विज्ञान में सुमित व रजनी के मॉडल प्रथम

जीव विज्ञान में सुमित व रजनी के मॉडल प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
पीजी कॉलेज में बुधवार विज्ञान प्रदर्शनी लगी। इसमें भूगोल, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान विभाग शामिल हुए। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएसएनएल के डीईटी ईश्वरसिंह यादव ने किया। बाद में, डीईटी और प्राचार्य भूपसिंह यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डा. एसडी शर्मा, डा. एमएस यादव, डा. ज्ञान सिंह व डा. अमरसिंह ने निभाई। पूर्व प्राचार्य बीएल शर्मा ने छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर डा. एलएन शर्मा, डा. एसडी शर्मा, डा. एमएस यादव, डा. जयनारायण, नरेश यादव, हरलाल, जगमेश जाखड़, डा. अनिल यादव समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद था।
ये रहा परिणाम : इस प्रदर्शनी के दौरान जीव विज्ञान विभाग में सुमित व रजनी शर्मा ने प्रथम, प्रिया व साक्षी ने द्वितीय और बिंटू यादव व विशाल के मॉडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भूगोल विज्ञान में प्रीति शर्मा व मंजू कुमारी ने पहला, गौरव व अशोक कुमार ने दूसरा और राजन यादव व गोबिंद के मॉडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रसायन शास्त्र में मोनिका व संगीता प्रथम, ज्योति व कंचन द्वितीय और रचना व दीपा के मॉडल ने तृतीय स्थान पाया। भौतिक विभाग में सुधा व निशा ने पहला, सोमदत्त व सोनू कौशिक ने दूसरा और प्रिया व एकता के मॉडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वनस्पति शास्त्र विभाग में ज्योति व संगीता ने प्रथम, चेतना व प्रियंका ने द्वितीय और चेतना शर्मा व सतीश लांबा ने तृतीय स्थान पाया। कम्प्यूटर साइंस में आशिमा व प्रियंका ने पहला, हरीश व ममता ने दूसरा और सपना के मॉडल ने तीसरा स्थान
हासिल किया।