- Hindi News
- अनशन पर बैठे पानीपत के स्वास्थ्य कर्मचारी
अनशन पर बैठे पानीपत के स्वास्थ्य कर्मचारी
भास्कर न्यूज - नारनौल
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री आवास के सामने चला रहा धरना बुधवार 46वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दिन पानीपत के कर्मचारी अनशन पर बैठे।
इस अवसर पर एसोसिएशन की प्रदेश प्रधान लाजवंती बेवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी गांधीवादी विचार धारा अपना रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई तो भगत सिंह जैसी शैली एसोसिएशन को अपनानी पड़ेगी। इसके अलावा, एसोसिएशन के सदस्य घर-घर जाकर हुड्डा सरकार की भ्रष्ट नीतियों की पोल उजागर करेंगे। मंगलवार से अनशन पर बैठे करनाल जिले के कर्मचारी प्रदीप यादव, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज, संदीप यादव व सुमित को बुधवार प्रधान ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इसके बाद बुधवार पानीपत जिले से आए कर्मचारी अनिल, विजेंद्र, सुरेश व सहदेव अनशन पर बैठ गए।