- Hindi News
- सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद
सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद
भास्कर न्यूज - नारनौल
लघु सचिवालय परिसर में गुरुवार जिला प्रशासन द्वारा सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सतीश यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग का अनुसरण करे तथा उनके दिए बलिदान को याद रखे। इस अवसर तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सहित जिलाधिकारी व कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
सैनी स्कूल में भी हुआ कार्यक्रम
सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य चौधरी सुरेश पाल सिंह, सरला सैनी, अनिता, बाबू दयानंद, नेत राम, हुकमचंद, जयसिंह, मोहर सिंह, कंवर सिंह ने विचार रखे।
नव नियुक्त प्राध्यापकों ने भी किया नमन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। डीईओ संतोष तंवर की अगुवाई में नव नियुक्त प्राध्यापकों व कार्यालय स्टाफ सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर प्राचार्य पवन भारद्वाज, कृष्ण सिंह बालवान, जेपी यादव उपस्थित रहे।
भास्कर न्यूज - महेंद्रगढ़
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान देशभक्तों के आदर्शों एवं बलिदानों की बदौलत ही देश विकसित एवं शक्तिशाली राष्ट्र बना है। उक्त उदगार एसडीएम सुभाष चन्द गाबा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर नगरपालिका परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर तहसीलदार मनबीर सिंह सांगवान, नायब तहसीलदार मुख्तयार सिंह, नपा प्रधान भगत सिंह एडवोकेट, नपा सचिव रोहताश यादव, जेई मनोज उपस्थित रहे।
देशभक्तों के आदर्शों एवं बलिदानों की बदौलत भारत विकसित एवं शक्तिशाली राष्ट्र बना : गाबा
नारनौल - पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राव रामसिंह की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामान्य अस्पताल में लगाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान २५ यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर के आयोजन में ब्लड डोनर एसोसिएशन के अलावा, जीत, कपिल, योगेश, रवि गुप्ता, टींकू सैनी, सुशील चिंडालिया, दीपक, सोनू, रमेश, देवेंद्र, विकास, भूपेंद्र पहलवान, साहिल सैनी, डॉ. कृष्ण, डॉ. कुलदीप, संदीप बदोपुर ने सहयोग दिया।