- Hindi News
- सांझे प्रयास से पेंशन समस्याओं का निराकरण
सांझे प्रयास से पेंशन समस्याओं का निराकरण
नारनौल - जिला सैनिक बोर्ड में गुरुवार महेंद्रगढ़ जिले के भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु की गई सांझा प्रयास की बैठक हुई, जिसमें पुराने सभी मामलों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। 18वीं बटालियन ब्रिगेड ऑफ दी गार्ड के शिक्षा जेसीओ सूबेदार युद्धबीर सिंह ने बताया कि सेना द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मिलाप के अंतर्गत निर्धन व असहाय भूतपूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता का भी प्रावधान है। उन्होंने अपील की कि जिले में अगर कोई अति निर्धन सैनिक है तो उसकी जानकारी मासिक बैठकों में अवश्य दें, जिससे जरूरतमंद को सहायता प्रदान की जा सके। इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के मुख्य लिपिक अशोक कुमार यादव सहित अन्य स्टाफ व भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित थे।