पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन तीन बसें बुक

पहले दिन तीन बसें बुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल

जिले के सरकारी स्कूलों के लिए अच्छी खबर है। अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्राइवेट ट्यूशन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिले के सीनियर सेकंडरी स्कूलों में रिक्त प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति का क्रम जारी हो गया है। स्कूलों में प्राध्यापकों के पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।

ज्वाइनिंग का काम शुरू

प्रदेश सरकार ने सभी पद खाली पदों के अगेंस्ट भर्ती करते हुए दिसंबर माह में विभिन्न विषयों की लिस्ट जारी कर प्राध्यापकों को संबंधित जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्वाइन करवाया था। अब शिक्षा विभाग ने लिस्ट जारी करते हुए पीजीटी ((पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)) को जल्द अपने स्टेशन जॉइन करने को कहा है। ज्ञात हो मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले प्राध्यापकों को जनवरी माह में विभाग मुख्यालय बुला कर काउंसिलिंग की गई थी और उन्हें स्टेशन दिए गए हैं।

वर्जन

विभाग ने लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही पीजीटी ज्वाइन कर लेंगे। नए पीजीटी को जल्द से जल्द अपने सेंटर पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा जा रहा है।

संतोष तंवर जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।

बॉक्स

दो दिन से जिले में चल रही ज्वाइनिंग प्रक्रिया के तहत गुरुवार शाम तक ज्वाइन करने वालों में कैमिस्ट्री में 56, मैथ में 23, कॉमर्स में 11, फिजिक्स में 23, हिस्ट्री में 10, ज्योग्राफी में 14, पॉलिटेक्निक साइंस में 9, साइकोलॉजी में 8 व होम साइंस में भी 1 प्राध्यापक शामिल हैं।

बॉक्स

स्कूलों किस विषय के कितने पद थे रिक्त

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चल रहे 73 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में रसायन विज्ञान के 22, कॉमर्स के 15, भूगोल के 17, इतिहास के 34, होम साइंस के 3, गणित के 3, राजनीतिक विज्ञान के 46, सोशलॉजी के 8 व भौतिक विज्ञान के 23 पद रिक्त थे। इसके अतिरिक्त कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या बढऩे के कारण नए पद भी सृजित किए गए हैं।

नॉलेज

जिले में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल- 73

विद्यार्थियों की संख्या- 40 हजार

अभी तक स्कूलों में रिक्त पद- 40 प्रतिशत

गुरुवार तक नए ज्वाइन करने वाले प्राध्यापक- 155