नांगल काठा की टीम विजेता
भास्कर न्यूज - नारनौल
बाबा निलहाई नाथ क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में गांव नांगल काठा में चल रही पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार संपन्न हो गई।
इस अवसर पर मुख्यातिथि समाजसेवी राजकुमार ने विजेता टीमों को क्लब की ओर से ईनाम की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य दिनेश उर्फ भीम ने बताया कि प्रतियोगिता में 26 टीमों ने
भाग लिया।
फाइनल मुकाबला गुरुवार को नांगल काठा की टीम ए व टीम बी के बीच हुआ। 10 ओवर के मुकाबले में टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए। टीम बी 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 रनों पर ढेर हो गई। टीम ए के खिलाड़ी भीम सिंह को मैन आफ द सीरिज का खिताब मिला। मुख्यातिथि ने खेल शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सस्ता मूल मंत्र है।