- Hindi News
- जोहड़ वाले हनुमान मंदिर में लगा वार्षिक मेला
जोहड़ वाले हनुमान-मंदिर में लगा वार्षिक मेला
भास्कर न्यूज - नारनौल
गांव नीरपुर में जोहड़ वाले हनुमान-मंदिर में गुरुवार वार्षिक मेला लगा। इस मौके पर भंडारे एवं जागरण का आयोजन किया गया। जागरणमें ललिता शर्मा व बबीता शर्मा ने भजनों से हनुमान जी
का गुणगान किया।
इस अवसरपर गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह,शमशेर सिंह, रगबीर सिंह, श्योचंद, उज्जनपाल, रामअवतार, इनेलो नेता राव होशियार सिंह, छोटेलाल गहली, राजकुमार खातोद, बजरंगलाल अग्रवाल, सज्जन सिंह एवं सुखविंद्र सिंह के परिजनों समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव 9 फरवरी को
नारनौल - मां भगवती एवं पोला वाला हनुमान मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 9 फरवरी को वार्षिक भजन संध्या महोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर डॉ. जगदीशचंद्र सुशील कुमार संघी मुख्य यजमान होंगे। अध्यक्षता समाजसेवी बीएल शर्मा करेंगे। कार्यक्रम संयोजक मास्टर रवि शंकर सोनी ने यह जानकारी दी।