पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन

ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
सीआईटीयू से जुड़ी विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को लंबित मांगों को लेकर पहले शहर में प्रदर्शन किया तथा बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
सीआईटीयू के आह्वान पर गुरुवार क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुडे श्रमिक चितवन वाटिका में एकत्र हुए। सीआईटीयू के प्रधान हरिराम ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में श्रमिकों की हालत बहुत खराब है। रोजाना महंगाई की मार इन गरीब मजदूरों पर पड़ रही है। यूनियन ने समय-समय पर श्रमिकों की मांगों के बारे में मांग पत्र, धरना-प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार को आगाह भी किया है, लेकिन सरकार कॉरपोरेट जगत के मुनाफे को बढाने के लिए रोजाना नए-नए तरीके इस्तेमाल करती आ रही है। ठेका प्रथा जैसी कुप्रथा को जोर जबरदस्ती लागू करना चाहती है। रोहताश गोठवाल ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों, एमपीएचडब्ल्यू वर्करों, रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड मशीनों की बहुत कमी है। उन्होंने मांग की कि इनकी संख्या बढ़ाई जाए। इस मौके पर कामरेड कैलाश, कामरेड सुंदर राम, कामरेड मंजीत, कामरेड राधेश्याम, बिल्लू गोरा, ओमप्रकाश सांगा, शिव कुमार, महेंद्र, मुन्नी, लाली, बिमलेश, सिंह राज, धनसी, प्रेम कुमारी, कमला, नर्बदा, रोशनी, निर्मला, आशा देवी, सुनीता, अर्जुन सीहमा, रवि बोयत, पटीकरा, अजीत, नितिन आदि ने विचार रखे।
बाजारों से निकाला जुलूस
चितवन वाटिका से शुरू हुआ विरोध जुलूस महावीर मार्ग, महावीर चौक, महेंद्रगढ़ मार्ग होते हुए लघु सचिवालय परिसर में समाप्त हुआ। यहां सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस के बैनर तले मजदूरों ने जिला प्रशासन को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।



भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने की बैठक : गुरुवार को भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी सुभाष पार्क में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सीताराम ने की। बैठक में मजदूरों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल बनाने, सरकारी स्कीम में मिलने वाली सुविधाओं का सभी को लाभ मिलने, पीले राशन कार्ड बनवाने व 100-100 गज के प्लाट के लिए चर्चा हुई तथा इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करवाने के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बैठक में ऑल इंडिया यूटीयूसी के जिला प्रधान कामरेड शेरसिंह, कृष्ण कुमार, नरेंद्र, कालूराम, सत्यनारायण, हवा सिंह, महेश कुमार, सुंदरपाल, मदनलाल ने विचार रखे।