पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचटेट परीक्षार्थियों के लिए बसों की बुकिंग शुरू, उमड़ी भीड़

एचटेट परीक्षार्थियों के लिए बसों की बुकिंग शुरू, उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नारनौल
एचटेट परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र शहरों तक ले जाने व लाने के रोडवेज द्वारा शुरू की गई बुकिंग सेवा के पहले ही दिन परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लग गई। हालांकि, पहले दिन विभिन्न केंद्रों के लिए तीन बसों की बुकिंग हो सकी।
बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार सुबह रोडवेज बुकिंग सेवा को लेकर दोपहर 1 बजे तक भावी चिकित्सकों की भीड़ कुछ कम रही, लेकिन शाम होते-होते सैकड़ों परीक्षार्थियों ने अपनी सीट रिजर्व की। रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी के लिए गुडग़ांव के लिए एक बस की बुकिंग पूरी हो चुकी है, जबकि हिसार व फरीदाबाद के लिए छह-छह ही सीटें बुक हो सकी थी, जबकि 2 फरवरी के लिए हिसार व फरीदाबाद के लिए एक-एक बसों की बुकिंग हो चुकी है।
इनमें हिसार के लिए 37 सीटें व फरीदाबाद के लिए 49 लोगों ने अपनी बुकिंग करवाई है।




आज भी करा

सकेंगे बुकिंग

रोडवेज विभाग शुक्रवार भी अपनी बुकिंग जारी रखेगा। जीएम महीपाल सिंह के मुताबिक सभी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर तक पहुंचाने की बसों की जिम्मेवारी रहेगी। बसों के वापस आने का समय भी परीक्षा के हिसाब से ही तय किया गया है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ के विद्यार्थी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बुकिंग करवा सकते हैं।

गुडग़ांव, हिसार और फरीदाबाद

के लिए एक-एक बस

की बुकिंग

जिले के परीक्षार्थियों के लिए तीन शहरों में केंद्र

बता दें कि एचटेट परीक्षा के तहत महेंद्रगढ़ जिले के विद्यार्थियों के गुडग़ांव, हिसार व फरीदाबाद परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि एक फरवरी को प्राध्यापक ((जूनियर लेक्चरर)) व 2 फरवरी को बीएड ((मास्टर)), जेबीटी ((प्राथमिक अध्यापक)) के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।