पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम कार्यालय स्थापित करने की मांग

श्रम कार्यालय स्थापित करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रम कार्यालय स्थापित करने की मांग
नांगल चौधरी - भवन निर्माण कारीगर यूनियन के ब्लॉक प्रधान दयाराम की अध्यक्षता में बैठक कर नारनौल में श्रम कार्यालय स्थापित करने की मांग की है। भवन निर्माण मजदूरों ने साइकिल, बीमा, ड्रेस, बीपीएल कार्ड,आवासीय प्लॉट आदि सुविधाएं मुहैया करवाने की गुहार लगाई है। उन्होंने श्रम मंत्री को समस्याओं से अवगत कराने के लिए लिखित में पत्र भेजा है। इस मौके पर हरिराम, रोहताश, पतराम, बनवारीलाल, मदनलाल, मीठूराम उपस्थित रहे।