पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजिलेंस का छापा, तीन बसें इंपाउंड

विजिलेंस का छापा, तीन बसें इंपाउंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बहादुरगढ़
विजिलेंस की दबिश में बगैर परमिट के सवारियां उठा रही तीन बसों को इंपाउंड किया गया है। वहीं राज्य परिवहन की बसों में 41 यात्री बगैर टिकट काबू किए गए। इनपर 5450 रुपए का जुर्माना किया गया। विजिलेंस इंस्पेक्टर हरिप्रकाश के नेतृत्व में झज्जर जिले में रोडवेज के चार इंस्पेक्टरों को साथ लेकर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम में
शामिल सब इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार, हेडकांस्टेबल अनिल, भूपेंद्र व प्रदीप भी शामिल रहे।
बिना टिकट यात्रियों पर जुर्माना : झज्जर के दादरी रोड व बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 के मोड़ पर राज्य परिवहन की बसों की जांच की गई, इस दौरान काफी यात्री बगैर टिकट मिले। इनपर जुर्माना
किया गया। विजिलेंस की टीम ने तीन प्राइवेट बसों को इंपाउंड किया है, जिसके पास सवारियां उठाने का कोई परमिट नहीं था। इसके अलावा अन्य दस्तावेजों की कमी में सात अन्य वाहनों के चालान किए गए। जब्त की गई बसों को आरटीए विभाग के हवाले कर दिया गया है।