पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानक चौक पर अब नमो टी स्टाल

मानक चौक पर अब नमो टी स्टाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल. चुनावी मौसम नजदीक आते ही, हर रंग इसमें रंग गया है। सत्ता में आने के लिए पार्टियों रोजाना नए-नए प्रयोग कर रही है। बुधवार शाम शहर के मानक चौक में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा नेताओं ने नमो टी स्टाल खोली और पहले दिन राहगीरों व दुकानदारों को मुफ्त में चाय पिलाई गई। हालांकि इसके बाद यहां चाय पैसे से मिलेगी। लोगों को चाय पिलाते हुए भाजपा नेता शिव कुमार महत्ता, गोबिंद भारद्वाज व विजय सांगवान ने नमो के नारे भी लगाए। उनका कहना था कि इस बार राजा नहीं, बल्कि एक चाय बेचने वाला ((नरेंद्र मोदी)) व्यक्ति प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा।