सुनील ने लगातार सातवीं बार जीता स्वर्ण
बहादुरगढ़ - दिल्ली में हुई सीनियर नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में बहादुरगढ़ के सुनील राठी ने स्वर्ण पदक जीता है। सुनील राठी ने नेशनल कराटे में लगातार सातवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्थानीय खिलाडिय़ों में खुशी की लहर है। हरियाणा कराटे टीम कोच भरत यादव ने बताया कि सुनील राठी लगातार कई वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे है।