पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुनील ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में लगातार सातवीं बार जीता स्वर्ण

सुनील ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में लगातार सातवीं बार जीता स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ - दिल्ली में हुई सीनियर नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में बहादुरगढ़ के सुनील राठी ने स्वर्ण पदक जीता है। सुनील राठी ने नेशनल कराटे में लगातार सातवीं बार स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्थानीय खिलाडिय़ों में खुशी की लहर है। हरियाणा कराटे टीम कोच भरत यादव ने बताया कि सुनील राठी लगातार कई वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तो लगातार सातवीं बार स्वर्ण झटका ही है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक देशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यादव ने बताया कि 23 से 26 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कराटे एसोसिएशन द्वारा सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देश के सभी राज्यों के अलावा आठ फोर्सांे ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के दो खिलाडिय़ों ने ही पदक हासिल किए। जिनमें स्वर्ण पदक सुनील राठी और दूसरे खिलाड़ी प्रवीण यादव बहादुरगढ़ ने कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर वल्र्ड कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष एनटोनीयो एसपिनोस व एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष आर त्यागराजन और सचिव भरत शर्मा ने सुनील राठी का हौंसला बढ़ाया। कोच भरत यादव ने कहा कि सुनील ने प्रदेश का नाम विश्व रोशन किया है।