- Hindi News
- बसपा सोशल इंजीनियरिंग से दिलाएगी गरीबों को हक : शर्मा
बसपा सोशल इंजीनियरिंग से दिलाएगी गरीबों को हक : शर्मा
भास्कर न्यूज - जींद
बहुजन समाज पार्टी के सोनीपत संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुमन सिंह शर्मा ने कहा कि जिस तरह से यूपी के अंदर पार्टी प्रमुख मायावती ने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को लेकर समस्त समाज को साथ लिया था, उसी तरह हरियाणा में इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटें जीतकर गरीबों के हक की आवाज
बुलंद करेगी।
बसपा प्रत्याशी रानी तालाब स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर जो दलित भाई सरकार की अनदेखी के चलते खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है, उनके अच्छे दिन आने वाले है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने समता मूलक समाज को लेकर जो देशभर में अभियान छेड़ा है, वह इस बार हरियाणा में अपना रंग दिखाएगा।
इस मौके पर बसपा के जिला प्रभारी धर्मपाल सिंहमार, कृष्ण कुटेल, देशराज सरोहा, नरेश गौतम, जिलेसिंह कश्यप, सतबीर, सुभाष चोपड़ा, सुरेश फौजी, पवन कुमार, रामराज शर्मा, भीमसिंह, विजय सिवाहा, धर्मसिंह राणा, राजेश गोरिया, सतबीर आदि मौजूद थे।