पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 जनवरी को गीता पढ़ो और गीता पढ़ाओ का संदेश देगा गीता महोत्सव

25 जनवरी को गीता पढ़ो और गीता पढ़ाओ का संदेश देगा गीता महोत्सव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
ग्लोबल इंस्पाईरेशन एंड एनलाइटमेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ भागवत गीता ((जीआईईओ))द्वारा गीता महोत्सव का 25 जनवरी को शहर के सेंट मीरा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का सत्संग होगा। वे गीता ज्ञान पर अपने प्रवचन देंगे।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की जींद शाखा की ओर से किया जा रहा है। जींद विधायक डॉ.हरीचंद मिढ़ा मुख्य अतिथि होंगे। जीओ गीता के राष्ट्रीय कन्वीनर और पूर्व प्राचार्य डा.एसके आहूजा ने बताया कि जीओ गीता संस्था का गठन गीता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। ग्लोबल स्तर पर गीता पढ़ो और गीता पढ़ाओ के संदेश के साथ संस्था कार्यरत है। इसमें केयू के पूर्व वीसी डा.एके चावला, नगरपरिषद की चेयरपर्सन मुकेश देवी,सीनियर सिटीजन कौंसिल के पैटर्न ओपी मित्तल, इनकम टैक्स ऑफिसर सतीशचंद्र कुमार,राधेश्याम चिल्लाना, लीलाधर मित्तल, तीर्थ दास अरोड़ा आदि रहेंगे।