- Hindi News
- जींद में चार अज्ञात के खिलाफ तो सफीदों में पांच नामजद व दूसरी एफआईआर में पांच अज्ञात पर केससरकारी
जींद में चार अज्ञात के खिलाफ तो सफीदों में पांच नामजद व दूसरी एफआईआर में पांच अज्ञात पर केससरकारी आदेशों की अवहेलना करने, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज हड़ताली बिजली...
प्रशासन सख्त, १४ कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
जिला प्रशासन ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और निगम कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इनमें जींद व सफीदों पुलिस ने बिजली निगम अधिकारियों की शिकायत पर पांच नामजद समेत चौदह कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
निगम अधिकारी : बिजली निगम के एसई डीएल हंसू के मुताबिक बिजली कर्मचारियों द्वारा आदेशों की अवहेलना करने, सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने, चलते काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराए गए हैं।
सफीदों में दो गिरफ्तार
थाना प्रभारी सफीदों रमेशचंद्र के अनुसार पुलिस ने बिजली कर्मी पंकज भाटिया, महेंद्र खेड़ा, राकेश पंघाल, सतपाल व रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों एएलएम सतपाल व रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी एफआईआर में पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।