- Hindi News
- हाथ का इशारा देकर कार रुकवाई और छीनकर ले गए लुटेरे, तीन पर केस दर्ज
हाथ का इशारा देकर कार रुकवाई और छीनकर ले गए लुटेरे, तीन पर केस दर्ज
भास्कर न्यूज - जींद
हैबतपुर गांव के समीप तीन युवकों ने एक कार चालक के साथ मारपीट कर उससे होंडा सिटी कार छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों युवकों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना पाकर क्षेत्र में नाकाबंदी कर लुटेरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
निर्जन निवासी आजाद सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को नगूरां की ओर से अपनी कार में सवार होकर आ रहे थे। हैबतपुर गांव के पास तीन युवकों ने हाथ का इशारा देकर कार को रुकवाया। कार रुकते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और कार लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसमें सोमवीर, अमित व अनुरुद्ध को नामजद किया गया।
आरोपियों को पकडऩे के किए जा रहे प्रयास
जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि आजाद की शिकायत पर सोमवीर बरसाना, अमित हैबतपुर व अनुरूद्ध मोर जींद के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।