पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जय सिरसा यात्रा की शुरुआत धमतान से की जाएगी : तंवर

जय सिरसा यात्रा की शुरुआत धमतान से की जाएगी : तंवर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नरवाना
सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मीटिंग पब्लिक धर्मशाला में ली। मीटिंग में सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 11 दिवसीय इस यात्रा का समापन सिरसा के भगत सिंह चौक में 7 फरवरी को होने के बारे में बताया। तंवर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं विकास विरोधी पार्टियों की मंशा की पोल खोलने के लिए नरवाना के धमतान साहिब गांव से जय सिरसा लोकसभा नामक यात्रा शुरू की जाएगी।
यह यात्रा 28 जनवरी से शुरू होगी जो नरवाना हलके के 21 गांवों से गुजरेगी और अनेक गांवों में सांसद द्वारा जनसभाओं को सं&52द्भ;बोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले 9 वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्योंं का ब्यौरा आमजन को बताने के लिए एक 16 पेज की पुस्तिका तैयार की गई है जिसमें नरवाना हलके में करवाए गए मुख्य-मुख्य कार्यो को शामिल किया गया है। इस यात्रा के दौरान नरवाना हलके के 7 गांवों में सांसद जन सभाओं को संबोधित करेंगे। सांसद ने कहा कि 28 जनवरी से 30 जनवरी तक धमतान साहिब गांव में ही केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा तीन दिवसीय सूचना मेला भी आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में लोगों को एक तरफ जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, वहीं अनेक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर नरवाना हलका के ग्रामीण प्रधान राजेश अम्बरसर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामफल लोट, उप प्रधान रमनदीप रसीदां, युवा उपाध्यक्ष गगनदीप सैथलीं, प्रेम लोन, केलो देवी लोन, मंडी प्रधान शशिकांत शर्मा, नवनीत नैन एडवोकेट, आजाद दनोदा, मुख्तयार वाल्मिकी, संजय सरपंच, राममेहर दनौदा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।