- Hindi News
- नरवाना की पलक ने फिजिक्स में फिर किया यूनिवर्सिटी टॉप
नरवाना की पलक ने फिजिक्स में फिर किया यूनिवर्सिटी टॉप
भास्कर न्यूज - नरवाना
नरवाना की एक मेधावी छात्रा पलक जो बीएससी इंजीनियरिंग फिजिक्स में गोल्ड मैडलिस्ट है, ने एमएससी फिजिक्स के प्रथम सेमेस्टर में केयू यूनिवर्सिटी में टॉप किया। पलक ने 480 में से 396 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी बीएससी इंजीनियरिंग फिजिक्स में छह सेमेस्टरों में 98 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त कर वह नरवाना का परचम यूनिवर्सिटी में लहरा चुकी है। एमएससी विभाग के चेयरमैन एम एस यादव ने खुद फोन कर मेधावी छात्रा के पिता और स्थानीय आर्य स्कूल प्राचार्य संजय चौधरी को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रथम दिन ही पलक की विलक्षण प्रतिभा को पहचान लिया था। पलक आगे चलकर आईएएस या फिजिक्स में रिसर्च करना चाहती है। पलक से पूछने पर उसने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देना चाहती है। आर्य स्कूल प्रबंधन ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।