छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
भास्कर न्यूज - जींद
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर
सिखाए जाएंगे।
मिशन रक्षक अभियान के तहत महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। स्कूल में लड़कियों को प्रेक्टिकल तौर पर आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। संगठन अध्यक्ष राजकुमार भोला ने बताया कि कार्यक्रम में जींद के एसपी बलवान सिंह राणा, जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर पर उपस्थित होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के प्रिंसिपल आजाद सिंह लाठर एवं राजकुमार गोयल उपस्थित रहेंगे।