पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र का अपहरण, केस दर्ज

छात्र का अपहरण, केस दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - पटियाला चौक स्थित एक निजी स्कूल में पढऩे के लिए गया छात्र घर नहीं लौटा। हकीकत नगर पटियाला चौक निवासी देवानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा अंकुश जवाहर लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह घर से स्कूल गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देवानंद ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का किसी व्यक्ति ने अपहरण किया है। पटियाला चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।