युवाओं ने दिया संदेश
जींद - राजकीय पीजी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने एक नई पहल करते हुए वोट बनाने को प्रेरित करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिन योग्य सदस्यों के वोट नहीं बने मिले उन्हें वोट बनवाने का आग्रह किया। मतदाताओं को जागरूक करने का यह बीड़ा कॉलेज की एनएसएस यूनिट द्वारा पांडू पिंडारा गांव में लगाए गए शिविर में मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में उठाया गया।